HomeNationalराष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के बारे में किया कथित टिप्पणी पर Javed Akhtar...

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के बारे में किया कथित टिप्पणी पर Javed Akhtar दर्ज हुआ FIR

मुंबई, खबर संसार। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के बारे में कथित टिप्पणियों के संबंध में मुंबई पुलिस ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ सोमवार को एक प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलुंड के थाने में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी के अनुसार, “भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।” वकील ने आरएसएस के विरुद्ध कथित तौर पर “गलत और अपमानजनक” बयान देने के लिए पिछले महीने अख्तर को कानूनी नोटिस भेजा था। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में 76 वर्षीय अख्तर ने उक्त बयान दिया था।

इसे भी पढ़ें:बेटे आर्यन को शाहरुख खान मिलने के लिए लेना पड़ता है Appointment

उन्होंने साक्षात्कार में कथित तौर पर हिंदू चरमपंथियों और तालिबान को एक समान बताया था। दुबे ने अपनी नोटिस में दावा किया था कि इस प्रकार के बयान से अख्तर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत अपराध किया।

वकील ने पीटीआई-से कहा, “मैंने पहले अख्तर को कानूनी नोटिस भेजा था और उनसे अपने बयान पर माफी मांगने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब मेरी शिकायत के आधार पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.