HomeAdministrativeगोल्डी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा इस तरह से

गोल्डी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा इस तरह से

खबर संसार हल्द्वानी।गोल्डी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा इस तरह से जी हा प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश जीएसटी प्रभारी डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020, 2022 के नवीनतम संस्करण में औड अमाउंट डिपॉजिट इन एसबीआई के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विदित है लिम्का बुक 2019 के रिकॉर्ड में डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी द्वारा 4200 बार विषम संख्या की धनराशि * स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुखानी मैं जमा करके नया रिकॉर्ड बनाया था।

वर्ष 2016 तक उक्त रिकॉर्ड भोपाल मध्य प्रदेश के सुधीर कुमार जैन पांडेया के नाम था, जिसको वर्ष 2017 में डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी द्वारा तोड़ा गया ,उसके बाद से लगातार उक्त रिकॉर्ड नए आंकड़ों के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी के नाम ही दर्ज है। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के नए संस्करण 2020-22 में 4747 वार विषम धनराशि भारतीय स्टेट बैंक मुखानी हल्द्वानी में जमा करके डॉ प्रमोद गोल्डी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विदित है कि विषम संख्याओं से आशय 11111, 2222, 3333, 4444, 5555, 9999 जेसी संख्याओं से होता है। यह नया रिकॉर्ड भी हल्द्वानी निवासी डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी के नाम पर नवीनतम संस्करण में दर्ज हो चुका है । अद्भुत नोटों एवं सिक्कों के संग्रह के दृष्टिकोण से इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी के नाम पूर्व से ही 8 रिकॉर्ड दर्ज है, जो आज दिन तक संपूर्ण भारत में कोई भी नहीं तोड़ पाया है।

डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रयासरत हैं और उन्हें आशा है कि जल्दी ही इस दिशा में उन्हें सफलता मिलेगी। व्यापारी नेता की इस उपलब्धि पर व्यापारी नेता डॉक्टर धर्म प्रकाश यादव ,राजीव अग्रवाल,नवीन वर्मा, विपिन गुप्ता, अमरजीत सिंह चड्ढा,लायंस क्लब ग्रीन सिटीके बाबूलाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, नवलअग्रवाल , हरीश चंद्र पांडे,उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नैनीताल के विधायक संजीव आर्य, भाजपा नेता प्रकाश हरबोला हल्द्वानी के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेलाआदि ने भी डॉक्टर प्रमोद गोल्डी को बधाई दी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.