HomeNationalRJD ने तेज प्रताप यादव को दिखाया बाहर का रास्ता

RJD ने तेज प्रताप यादव को दिखाया बाहर का रास्ता

खबर संसार पटना : RJD ने तेज प्रताप यादव को दिखाया बाहर का रास्ता, कहा जाता है कि राजनीति में कुछ भी संभव है। ताजा मामला बिहार से आ रहा है जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इसकी जानकारी खुद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद  तिवारी ने दी है।

RJD से निष्काषित किये जा चुके हैं तेज प्रताप यादव

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार में राष्ट्रीय जनता दल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के अंदर हाजीपुर के राजद कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान शिवानंद तिवारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से तेज प्रताप यादव निकाल दिया गया है। वह अब पार्टी के किसी पद पर नही है। तेज प्रताप ने अपना एक नया संगठन बना लिया है।

बताते चलें कि तेज प्रताप यादव ने पार्टी कार्यालय आना बंद कर दिया था। उन्होंने राजद के अध्यक्ष जगदानंद पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं। तेज प्रताप ने यहां तक कहा था कि लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने मेरे पिता लालू प्रसाद यादव को बंधक बना रखा है।

ये भी पढें- affairs के चलते बहू ने सास को सांप से कटवाकर मार डाला

तेज प्रताप यादव ने बनाया नया संगठन

दरअसल तेज प्रताप यादव की तरफ से छात्र संगठन बनाए जाने को लेकर शिवानंद तिवारी से सवाल किया गया था। शिवानंद तिवारी से यह पूछा गया कि तेज प्रताप यादव को निष्कासित क्यों नहीं किया जा रहा। इसके जवाब में शिवानंद तिवारी ने दो टूक कह दिया कि तेजप्रताप (RJD)  में हैं कहां ? वह खुद अपने आप को निष्कासित करवा चुके हैं। तेज प्रताप ने अपना एक नया संगठन बना लिया है। जिसमें उसमें लालटेन सिंबल के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.