HomeSportदूसरे क्वालीफायर में हार के दिल्ली के कप्तान Rishabh Pant ने कहीं...

दूसरे क्वालीफायर में हार के दिल्ली के कप्तान Rishabh Pant ने कहीं ये बड़ी बात

शारजाह, खबर संसार। दिल्ली कैपिटल्स कोलकता नाइट राइडर्स के खिलाफ शारजाह में खेले गए बुधवार को दूसरे क्वालीफायर मैच में हार के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा के अब टीम का कुछ नहीं हो सकता, उन्होंने उम्मीद की अगले साल टीम मजबूती से वापसी करेंगीी।

बताते चले कि दिल्ली पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करके टॉप दो में रही दिल्ली का पहला क्वालीफायर मैच चेन्नई सुपर किंग के साथ था। उस मैच में भी दिल्ली को हार का सामाना करना पड़ा था।

भावुक हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

आखिरी दो गेंदों में केकेआर को छह रन की जरूरत थी और दिल्ली के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हैट्रिक पर थे, लेकिन राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर KKR को जीत दिलाई। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा,‘मैच के बाद कुछ नहीं बदल सकता, हम अंतिम समय तक मैच में बने रहना चाहते थे। गेंदबाजों ने हमें मैच में लौटाया और बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे। ’ ऋषभ पंत ने कहा अगले साल और बेहतर खेलेंगे।’

हार के बाद बेहद निराश दिखे पंत

दिल्ली के युवा कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस हार के बाद बेहद निराश दिखे। सवालों के जवाब देते हुए उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी। नम आंखें, झुकी नजरें और भरी आवाज के साथ वह फिर भी इस जिम्मेदारी को निभाते रहे।  ऋषभ पंत ने कहा, ‘अगर आप मुझसे पूछे कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं तो मेरे पास कोई जवाब नहीं है। छह विकेट गिरने के बाद हमें विश्वास था कि हम मैच को आगे ले जाएंगे, लेकिन हम नहीं कर पाए।

इसे भी पढ़े-नवरात्रि के नौवे दिन ऐसे करें मां दुर्गा के नौवे स्वरूप Maa Siddhidatri की पूजा

बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे गए दिल्ली के बल्लेबाज धीमी पिच पर जूझते नजर आए जबकि केकेआर के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लैंग्थ से गेंदबाजी की। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 39 गेंद में 36 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर 27 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.