खबर संसार, देहरादून : उत्तराखंड में हुई rain ने अब यूपी में मचाया कहर, बीते दो दिनों में उत्तराखंड में बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि अब तब प्रदेश भर में करीब 42 लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ लगातार लापता हुए लोगों की तलाश कर रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार आपदा क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। भारी बारिश ने प्रदेश को काफी नुकसान पहुंचाया है। उत्तराखंड में rain से हुई तबाही का जायजा लेने देश के गृहमंत्री अमित शाह आज शाम बुधवार को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
अलगे 10 दिनों तक मौसम रहेगा साफ
प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश का असर अब उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। भारी rain के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों के हाइवे पर पानी भर गया। जिसके कारण वहां यातायात रोकना पड़ रहा है। इस बीच उत्तराखंड मौसम विभाग ने राहत भरी खबर सुनाई कि अगले 10 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में रामगंगा और रामपुर में कोसी नदी में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय हाइवे पर पानी भर गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद नदियों का पानी छोड़ा जा रहा है।
ये भी पढें- आपदा को बनाया अवसर 100 से 200 की थाली के 500 से 600 वसूल रहे
यूपी के इन क्षेत्रों में rain से बाढ़ जैसे हालात
कालागढ़ बांध भरने पांच हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिस वजह से मुरादाबाद में रामगंगा नदी ओवरफ्लो हो गई और पानी नदी के किनारे बसे गांवों में पानी घुस गया। वहां के करीब 100 गांवो पर बाढ़ जैसे हालात हो गए है। जबकि यूपी के पीलीभीत, मुरादाबाद और रामपुर के कई गांवों में पानी घुस गया है। स्थानी लोगों का कहना है कि उत्तराखंड के बनबसा से पानी छोड़े जाने के बाद पीलीभीत के 30 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फिलहाल उत्तराखंड में हुई rain के कारण मैदानी इलाकों की नदियों में पानी भर जाने के कारण प्रशासन ने नदियों के किनारे गांवों को अलर्ट में रखा है। मुरादाबाद के रामगंगा के किनारे बसे गांवों में हाई अलर्ट पर रखा गया है।



