खबर संसार, नई दिल्ली : जो लोग करते हैं उपवास (fast), यह खबर है उनके लिए खास, हिन्दू धर्म में उपवास करना बहुत ही खास बताया गया हैए ताकि भगवान का अशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे। आपकी मनोकामनाएं पूरी होने के साथ सारी परेशानियां और सारे कष्ट आपसे दूर रहें। इसलिए लोग भगवान की आराधना और उपवास करते हैं। मान्यता है कि उपवास (fast) नियम और संयम के साथ करना चाहिए तभी फल मिलता है। तो इसलिए जरूर जान लंे उपवास से जुड़े नियम।
ये भी पढें- गलती से भी GOOGLE पर मत सर्च करना ये सब, वरना हो सकती है जेल!
जानिए उपवास(fast) से जुड़े जरूरी नियम
- सनातन धर्म में कहा गया है कि जब मन में श्रद्धा हो तभी उपवास करना चाहिए।
- उपवास करते समय समय संकल्प लेना चाहिए कि देवी.देवता का उपवास कितने दिनों और किन नियमों का पालन करना चाहिए।
- उपवास(fast) शुभ मुहूर्त में ही प्रारंभ करना चाहिए ताकि उसका पूर्ण फल मिल सके।
- उपवास करने वाले व्यक्ति में क्षमाए सत्य, दया, दान, इन्द्रिय संयम, देव पूजा, अग्निहोत्र, संतोष जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
- उपवास (fast) के समय ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करना चाहिए। मन में काम या पाप की भावना बिल्कुल भी नहीं आनी चाहिए।
- अगर उपवास (fast) के दिन गलती से भी सोने पर व्रत खंडित हो जाता हैए तो इसलिए भजन.कीर्तन जरूर करना चाहिए।
- अपने अराध्य देव के मंत्रों का मौन जाप करना चाहिए। उनकी कथाए कीर्तन भजन आदि करते रहना चाहिए। क्रोध और अपशब्द का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
- अगर गलती से उपवास व्रत टूट जाए तो भगवान से क्षमा, याचना करनी चाहिए।
- उपवास पूर्ण होने के बाद विधि-विधान से उद्यापन करने के बाद बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए ताकि भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। और भगवान का धन्यवाद करना चाहिए।



