HomeSportटी 20 वर्ल्ड कप में Rohit and Virat से भी ज्यादा...

टी 20 वर्ल्ड कप में Rohit and Virat से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है यह खिलाड़ी

दुबई, खबर संसार। 24 अक्टूबर को भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ICC के इस बड़े टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया के Rohit and Virat की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन एक बल्लेबाज ऐसा है जो इनसे भी ज्यादा खतरनाक है।

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि एक बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit and Virat) से भी ज्यादा खतरनाक साबित होगा। कपिल देव के मुताबिक केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप में बहुत अहम भूमिका निभाएंगे। कपिल देव ने कहा, ‘मुझे केएल राहुल की बैटिंग देखना बहुत पसंद है। वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने शॉट्स लगाते हैं और अब तो अनुभव के साथ भी, राहुल टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में काफी अहम साबित होने वाले हैं।’

राहुल का बल्ला आग उगल रहा है

कपिल देव ने कहा, ‘केएल राहुल को खेलते हुए देखने में मुझे काफी मजा आता है और मेरे हिसाब से वह आगे चलकर भारतीय टीम के लिए काफी अच्छी चीजें कर सकते हैं।’ राहुल का प्रदर्शन दोनों ही वार्मअप मैच में काफी शानदार रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनके बल्ले से 39 रन निकले थे। Rohit and Virat

IPL 2021 में मचाया था कहर

बता दें कि इससे पहले IPL 2021 में भी राहुल ने बल्ले से गदर मचाया था। राहुल ने IPL 2021 के 13 मैचों में 138.80 के स्ट्राइक रेट से 626 रन लूटे थे। इंग्लैंड के खिलाफ हुए प्रैक्टिस मैच में कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया था कि राहुल टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। कोहली ने बताया था कि वह नंबर तीन की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।  Rohit and Virat

इसे भी पढ़े-जीयों को टक्कर देने के लिए BSNL ने अपने इन प्लानों का दाम किया कम

पाकिस्तान के खिलाफ ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, रोहित शर्मा (उपकप्तान), विराट कोहली (कप्तान), ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया का शेड्यूल


भारत vs पाकिस्तान- 24 अक्टूबर, 7:30 PM IST, दुबई


न्यूजीलैंड vs भारत- 31 अक्टूबर, 7:30 PM IST, दुबई


अफगानिस्तान vs भारत – 03 नवंबर, 7:30 PM IST, अबु धाबी


भारत vs बी1- 05 नवंबर, 7:30 PM IST, दुबई


भारत vs ए2- 08 नवंबर, 7:30 PM IST, दुबई


सेमीफाइनल 1- 10 नवंबर, 7:30 PM IST, अबु धाबी


सेमीफाइनल 2- 11 नवंबर, 7:30 PM IST, दुबई


फाइनल- 14 नवंबर, 7:30 PM IST, दुबई

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.