HomeNationalअब Supreme court ने लगाई आंदोलनकारी किसानों को फटकार

अब Supreme court ने लगाई आंदोलनकारी किसानों को फटकार

खबर संसार, नई दिल्ली: अब Supreme court ने लगाई आंदोलनकारी किसानों को फटकार, आंदोलनकारी किसानों को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि विरोध करना किसानों का अधिकार है, लेकिन सड़कों पर अनिश्चित काल के लिए जाम लगाना या सड़क अवरुद्ध करना आपका अधिकार नहीं है। अब Supreme court इसकी अगली सुनवाई 7 दिसंबर को करेगा।

Supreme court ने कहा नहीं कर सकते सड़कों को ब्लाक 

सुप्रीम कोर्ट ने आंदोलकारी किसानों को सड़क जाम कर विरोध हटाने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। Supreme court के जज एस.के. कौल ने सुनवाई करते हुए कहा कि आंदालनकारी किसानों को सड़के जाम नहीं करनी चाहिए। इससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। Supreme court न्यायमूर्ति ने कहा कि आप सड़कों को जाम लगातार ब्लाक नहीं कर सकते। इसको कोई दूसरा समाधान निकलना होगा।

ये भी पढें- टी 20 वर्ल्ड कप में Rohit and Virat से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है यह खिलाड़ी

दायर की गई याचिका

याचिकाकर्ता ने कहा है कि कृषि कानून के चलते आंदोलन कर रहे किसानो ने कई सड़कें बंद कर रखी हैं। जिस वजह से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।  इन सड़को को खोल दिया जाना चाहिए। बता दे कि कृषि कानूनों के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि जगह के किसान बीते कई महीनों से दिल्ली के गाजीपुर, सिंघु बार्डर तथा टीकरी बाॅर्डर पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस वजह से वहां का यातायात प्रभावित हो रहा है। लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि आंदोलनकारी किसानों पर सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हो हो चुकी है मगर इसका हल अभी तक नहीं निकल सका है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.