खबर संसार हल्द्वानी।रंग में भंग जन्मदिन पार्टी में सिलेंडर में आग मचा हड़कंप । जी हा बर्थडे पार्टी में सिलेंडर में आग से मचा हड़कंप जी हा शहर के राजपुरा क्षेत्र में गैस सिलेंडर में भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी इसी बीच सिलेंडर में आग लग गई और आग ने भीषण रूप ले लिया आग लगने के तत्काल बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी फायर बिग्रेड की टीम को दी गई जिसके बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची जिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है बताया जा रहा है। पाइप निकलने से आग लगी है फिलहाल पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है गनीमत यह रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल परिवार इस घटना के बाद सहम गया।

