खबर संसार, नई दिल्ली: phone pe से मोबाइल रिचार्ज भी महंगा, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर महंगाई लगातार बढ़ रही है। अब मोबाइल यूजर्स को एक और झटका लगने जा रहा है। जो लोग phone pe से डिजिटल पेमेंट करते हैं उनकी जेब और ज्यादा खाली होने जा रही है। वॉलमार्ट ग्रुप की डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे यूजर्स को अब मोबाइल से पेमेंट करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि अन्य कंपनियों की तरह phone pe क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने के लिए भी प्रोसेसिंग शुल्क ले रही है।
ये भी पढें- आतंकियों ने जारी किया खालिस्तान का Map, इन राज्यो को बताया अपना
इतना महंगा हो phone pe से रिचार्ज करना
यहां बता दे कि अगर आप फोनपे से 50 रुपये से कम के रिचार्ज पर कोई शुल्क नहीं है। अगर आप यूपीआई के जरिये 50 रुपये से अधिक के मोबाइल रिचार्ज पर 1 से 2 रुपये के बीच प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा। आज के इस दौर में मोबाइल रिचार्ज करना हो या लेन-देन करना हो तो ज्यादातर लोग इसी phone pe जैसे डिजिटल एप के जरिए पेमेंट करते हैें। phone pe ऐसी पहली डिजिटल पेमेंट ऐप है, जिसने यूपीआई आधारित लेनदेन के लिए शुल्क वसूलना शुरू किया है।
वहीं अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनी यह सेवा मुफ्त में दे रही हैं। परीक्षण के हिस्से के रूप में, अधिकांश यूजर्स या तो कुछ भी भुगतान नहीं कर रहे हैं या केवल एक रुपये का शुल्क चुका रहे हैं। बिल भुगतान पर स्पष्टीकरण देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि शुल्क वसूलने वाले हम अकेले नहीं हैं। बिल भुगतान पर एक छोटा शुल्क वसूलना अब एक इंडस्ट्री मानक है और ऐसा अन्य बिलर वेबसाइट और पेमेंट प्लेटफॉर्म भी कर रहे हैं। हम केवल क्रेडिट कार्ड के जरिये किए जाने वाले भुगतान पर प्रोसेसिंग शुल्क वसूलते हैं।


