खबर संसार रामनगर। आपदा में तो सांप और नेवला एक साथ तैर जाते हम दोनो तो भाई है! जी हा लगातार ट्रेंड कर रहा सोशल मीडिया पर! क्या ये इत्तेफाक है या सूची समझी रणनीति का हिस्सा दोनो रावत रावत के बीच जमी बर्फ को पिघलाने का तरीका !
आपदा में तो सांप और नेवला एक साथ तैर जाते हम दोनो तो भाई है!
क्योंकि अब तक मीडिया और सोशल मीडिया के जरिये रावत, रावत के बीच संवाद के सिलसिले को गति दे रहे पूर्व सीएम हरीश रावत और वन मंत्री हरक सिंह रावत की रविवार को मोबाइल पर बातचीत का वीडियो वायरल यही संदेश दे रहा है। कहा जा ए रहा है की बातचीत का मकसद भले ही रामनगर के आपदाग्रस्त चुकुम गांव में राहत और बचाव कार्य पर फोकस रहा हो मगर हरीश रावत ने बातचीत की शुरुआत में ही ‘आपदा में तो सांप और नेवला भी एक हो जाते हैं, आप तो मेरे भाई हैं..’ कहकर दोनों के बीच कई दिनों से जारी सियासी कड़वाहट को खत्म करने की कवायद को एक दिशा दे दी।
रविवार को हरीश रावत रामनगर के चुकुम गांव में आपदा प्रभावितों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान हरीश रावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को वन मंत्री हरक सिंह रावत को फोन लगाने के लिए कहा। बातचीत शुरू होते ही हरीश रावत ने हरक से चुकुम और सुंदरखाल गांव के ग्रामीणों की मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह (हरक सिंह) सत्ता में बैठे हैं। वह कुछ कर सकने में सक्षम हैं, इसलिए वह एक बार इन गांवों का दौरा करें और ग्रामीणों के विस्थापन में मदद करें। इसी के साथ अफवाहों का दौर स्टार्ट हो गया है। की हरक अब कांग्रेस में आ सकते है। क्योंकि एकड़8न पहले हरक का बयान चला था की हरीश मेरा बड़ा भाई है वो कुछ भी कह सकता है।



