खबर संसार, नई दिल्ली: Death के बाद भी ‘जीवित’ रहेगा इंसान, कम्पनी का दावा, ये खबर आपको जरूर अचंभित करने वाली होगी, कि कोई इंसान मरने के बाद भी जीवित कैसे रह सकता है। लेकिन ये वैज्ञानिक युग है यहां कुछ भी संभव है। अब एक कंपनी ने दावा है कि ये जो नई तकनीक है उससे आने वाले समय में Death के बाद ‘जीवित’ रहने की शक्ति मिल सकेगी। शीतलन चिकित्सा से अब सब कुछ बदल रहा है।
Death के बाद भी जीवित रहेगा इंसान
आज के इस युग में ज्यादातर लोग हमेशा जीवित रहना चाहते हैं। ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार स्कॉट्सडेल एरिजोना स्थित फर्म एल्कोर क्रायोनिक्स का दावा है कि Death के बाद शरीर को एक स्पेशल फ्रीज करने की प्रक्रिया के बाद वापस ‘जीवित’ किया जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक कानूनी रूप से मौत के बाद लाशों और दिमागों को तरल नाइट्रोजन में फिर से जीवित करने और उन्हें पूर्ण स्वास्थ्य शरीर में डालने के फॉर्मूले को खोज निकाला है।
ये भी पढें- आपदा में तो सांप और नेवला एक साथ तैर जाते हम दोनो तो भाई है !
कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की बदौलत मनुष्यों को भविष्य में Death के बाद जीवन में वापस लाने की शक्ति होगी। हम सोचते हैं कि मौत एक अचानक घटने वाली घटना है, मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह रुक जाता है, लेकिन हम जानते हैं कि मौत एक ऐसी प्रकिया है, जिसमें कोशिका के स्तर पर वो उनका धीरे-धीरे क्षरण होता है।
इतने पैसे करने होंगे खर्च
एल्कोर फर्म के मुताबिक मृतक शरीर को पूर्ण संरक्षण में रखने की लागत 200,000 डॉलर यानी की 1,49,99,900 रुपए है, वहीं व्यक्ति की मृत्यु के बाद प्रतिवर्ष इसका खर्च 705 डॉलर यानी की 52,874 रुपए है। वहीं न्यूरो-रोगी के लिए यह खर्च 80,000 डॉलर यानी की 59,99,960 रुपए है, जहां वो इस तकनीक के जरिए अपना मस्तिष्क संरक्षित रख सकते हैं।

