भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ड कप में पाकिस्तान से मिली करारी हार पर काफी झंलाए नजर आए। हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़क गए। पत्रकार ईशान किशन और रोहित शर्मा को लेकर सवाल कर रहा था। इसी सवाल पर कोहली को गुस्सा आ गया।
सवाल: क्या अगले मैच में रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन खेलेंगे?
जवाब: Virat Kohli ने कहा क्या आप सच में चाहते हैं कि मैं रोहित शर्मा को टी-20 टीम से बाहर कर दूं। रोहित शर्मा? यदि आप कुछ कंट्रोवर्सी चाहते हैं तो आप मुझे बता सकते हैं। मैं उसी के अनुसार इसका उत्तर दूंगा।
सवाल: क्या पाकिस्तान ने आज हर मामले ज्यादा बेहतर खेल दिखाया?
जवाब: हमारी टीम हर टीम का सम्मान करती है। इसमे कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान ने आज हमसे बेहतर खेला है। कोई भी टीम 10 विकेट से ऐसे ही नहीं जीत जाती है। उनको श्रेय देना जरूरी है।
इसे भी पढ़े-Death के बाद भी ‘जीवित’ रहेगा इंसान, कम्पनी का दावा
सवाल: क्या परिस्थितियों का बदलना और पहले दो विकेट को जल्दी खो देना टीम को महंगा पड़ा?
जवाब: Virat Kohli ने कहा पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान ओस गिरनी शुरू हो गई। इस कारण उन्हें काफी फायदा मिला। हम अगर 20-25 रन और ज्यादा बना देते तो शायद हम मैच में और मजबूती से खड़े होते। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। टॉस भी मैच में अहम भूमिका निभाता है। हम टॉस भी हारे पाकिस्तान की टीम ने हमें हर क्षेत्र में पीछे किया।
सवाल: अगले मैच के लिए काफी समय का गैप है, क्या आपको नहीं लगता इतने बड़े टूर्नामेंट में इतने लंबे गैप का असर पड़ेगा?
जवाब: Virat Kohli ने काह हम अब टूर्नामेंट में सकारात्मक नजरिए से आगे बढ़ेंगे। हमें हार पर समीक्षा करने का समय मिलेगा। मुझे नहीं लगता इसका कोई असर पड़ेगा।



