खरीदारी से लेकर एक एकाउंट से दूसरे एकाउंट में पैसा भेजना भी अब सब कुछ मोबाइल से ही हो जा रहा है। कई बार बैंक अकाउंट में मनी ट्रांसफर करते समय गलती से बैंक अकाउंट (bank account) नंबर गलत इंटर हो जाने पर गलत अकाउंट में रकम ट्रांसफर हो जाती है। अगर आप ने भी गलती से किसी और के खाते में पैसा भेेज दिया है तो परेशान मत होईए हम आप को बताते है कि कैसे आप अपना पैसा अपने एकांउट में पा सकते है।
सबसे पहले बैंक को दे सूचना
अगर भूल से आपने दूसरे व्यक्ति के बैंक अकाउंट (bank account) में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो सबसे पहले अपने बैंक को इसकी सूचना फोन या ईमेल से दें। बेहतर यह रहेगा कि आप जल्द से जल्द ब्रांच मैनेजर से मिलें। अपने बैंक को भूल से हुए ट्रांजेक्शन के बारे में डिटेल्स में जानकारी दें। गलती से अमाउंट ट्रांसफर वाले ज्यादातर मामलों में रिसीवर पैसे लौटाने को तैयार हो जाता है। लेकिन अगर वह पैसे लौटाने से मना कर दे तो आप उसके खिलाफ केस दर्ज कर सकते हैं।
वापस पा सकते हैं रकम
अगर आपने जिस बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया है, वो अकाउंट नंबर (bank account) ही गलत है या IFSC कोड गलत है, तो पैसा अपने आप ही आपके खाते में आ जाएगा, अगर किसी दूसरे बैंक के खाते (bank account) में पैसे गलती से ट्रांसफर हुए हैं तो रकम वापसी में ज्यादा समय लग सकता है।
इसे भी पढ़े-सर्दी के मौसम में 70 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं Allergy के मामले, इससे बचने को ये करें
पैसा वापस आने में लगभग दो महीने का समय लग सकता है। आप अपने बैंक से यह पता कर सकते हैं कि किस शहर की किस ब्रांच के किस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है। उस ब्रांच में बात करके आप रकम वापस ले सकते हैं।



