नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा केन्द्र सरकार के आदेशानुसार अब कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान अब अगले महीने से हर-घर दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर (door to door) जाकर टीकाकरण करेंगे।
मनसुख मंडाविया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में 77 फीसदी पात्र आबादी को कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है जबकि 32 प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज हासिल कर ली हैं।
इसे भी पढ़े-tehsil स्तर पर कम वैक्सीनेशन पर जाहिर की नाराजगी, दिये ये निर्देश
10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है। टीकाकरण अभियान में कोई रह न जाए इसके लिए सरकार अब अगले महीने ‘हर-घर दस्तक’ Door-to-Door टीकाकरण अभियान शुरू करेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने बुधवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ COVID टीकाकरण, PM आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन’ योजना को लेकर चर्चा की। साथ ही आपातकालीन COVID-19 रिस्पॉन्स पैकेज पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
हर जिले का होगा पूरा टीकारण
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि हमें हर जिले का पूर्ण रूप से टीकाकरण करना है, मुझे विश्वास है कि हम सब देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने व संपूर्ण टीकाकरण की तरफ साथ मिलकर काम करेंगे।
डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोई भी जिला पूर्ण टीकाकरण के बिना न रहे, खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में पूर्ण टीकाकरण के उद्देश्य से डोर-टू-डोर (door to door) अभियान के तहत टीकाकरण के लिए अगले एक महीने में “हर घर दस्तक” अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश में 48 ऐसे जिलों की पहचान की गई है जहां 50 फीसदी से कम पात्र आबादी को वैक्सीन के डोज दिए गए हैं, अब विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान इन जिलों में विशेष रुप से ध्यान दिया जाएगा।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



