नई दिल्ली, खबर संसार। टी20 कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (India vs New Zealand) में आराम दिया जाएगा जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) शुरुआती मैच में नहीं खेलेंगे।
उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कानपुर में शुरुआती टेस्ट में टीम की अगुआई करेंगे, क्योंकि कोहली ने 17 नवंबर से जयपुर में शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) से बाहर रहने के बाद अपना अवकाश बढ़ा दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के विश्वस्त सूत्र के अनुसार गुरुवार को चयन समिति की एक बैठक के बाद टीम को अंतिम रूप दिया गया, लेकिन आधिकारिक घोषणा का अब भी इंतजार है।
ये चार खिलाड़़ी भी टीम से रहेंगे बाहर
कानपुर और मुंबई में होने वाले दोनों टेस्ट से बाहर रहने वाले अन्य बड़े खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत तथा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तेज गेंदबाजी जोड़ी है। टी20 सीरीज में टीम की अगुआई करने के बाद रोहित यह ब्रेक लेंगे। टेस्ट मैच कानपुर में 25 नवंबर से शुरू होगा। कोहली मुंबई में तीन दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट के लिए वापसी करेंगे। भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान कई बार ‘बायो-बबल’ थकान के बारे में बात कर चुके हैं कि इससे खिलाड़ियों को मानसिक रूप से कितनी परेशानी हो रही है।
पंत की अनुपस्थिति में साहा संभालेंगे जिम्मेदारी
ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि केएस भरत सीरीज के लिए दूसरे विकेटकीपर होंगे. आंध्र प्रदेश के 28 वर्षीय भरत इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले हैं। वह इस साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए पांच स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल थे. टीम में हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल शामिल हैं।
इसे भी पढ़े-इस तारीख से अब आप जनरल टिकट से भी कर सकेंगे ट्रेनों (trains) में सफर
वहीं, नया सहयोगी स्टाफ भी टीम से जुड़ेगा। उम्मीद के अनुरूप पारस म्हाम्ब्रे नए गेंदबाजी कोच के तौर पर भरत अरुण की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल टी20 विश्व कप में भारत का अभियान समाप्त होने के साथ खत्म हो गया था। भरत अरुण और मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल नामीबिया के खिलाफ टीम के अंतिम ग्रुप चरण मैच के साथ ही समाप्त हो गया था। म्हाम्ब्रे नए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के करीबी हैं और इस साल जुलाई में श्रीलंका के भारत दौरे के दौरान सहयोगी स्टाफ का हिस्सा थे, जिसमें द्रविड़ मुख्य कोच थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए संभावित टीम : अंजिक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा।
फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

