बुलंदशहर,खबर संसार । पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई जिससे गुस्सा भाई ने अपनी भतीजी के बर्थ डे पार्टी (birthday party) में गोलियों की बौछार कर अपने बड़े भाई और भाभी को छलनी कर दिया।
यह घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव की हैा बताते है की 13 नवंबर की रात बर्थडे पार्टी (birthday party) में एक युवक ने अपने बड़े भाई व भाभी को गोलियों से भून दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मूलचंद को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।
दिल्ली में दोनों का चल रहा इलाज
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है लेकिन इस घटनाक्रम के समय छोटे-छोटे बच्चे अपने आरोपी चाचा से गोली ना चलाने की गुहार लगा रहे थे। मासूम बच्चों की गुहार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव की है। मोहित शर्मा के घर उनकी बेटी मानसी का बर्थडे (birthday party) कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शराब पार्टी भी हुई। बताया जा रहा है कि मोहित शर्मा की छोटे भाई मूलचंद शर्मा से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई।
इसे भी पढ़े-फेसबुक पर मिले, वीडियो कॉल कर किया प्रपोज और Zoom पर कर ली शादी!
दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई
इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। ज्यादा विवाद बढ़ा तो मूलचंद पिस्टल निकाल लाया और बड़े भाई मोहित को गोली मार दी जो उसके हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर मोहित की पत्नी पूजा शर्मा बीच-बचाव में आई तो आरोपी ने उनको भी गोलियां मार दी। पूजा को तीन गोली लगना बताया है।
बता दें कि आरोपी मूलचंद सिक्योरिटी गार्ड की नोएडा में नौकरी करता है। फिलहाल अवैध पिस्टल के साथ थाना खानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जमीन के विवाद में इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ की जा रही है।


