रूद्रपुर, खबर संसार। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान रूद्रपुर में शुक्रवार की देर सांय तक सत्त विकास लक्ष्य की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यशाला में मनोज कुमार पंत, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियोजन विभाग उत्तराखण्ड शासन, देहरादून द्वारा SDG का संक्षिप्त परिचय दिया गया व SDG से संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
कार्यशाला में डाक्यूमेंट तैयार करने का निर्देश दिया गया
श्रीमती शैरून जैकाॅब Training Expert CPPGG तथा श्रीमती स्मृति Training Expert CPPGG देहरादून द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यशाला में जनपद स्तर पर विजन Document तैयार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गये, जिससे SDG के लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति को प्राप्त किया जा सके।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित समस्त विभागों को चार दलों क्रमशः सतत् आजीविका, मानव विकास, सामाजिक विकास एवं पर्यावरण/जलवायु परिवर्तन में विभाजित कर SDG त्रिवर्शीय कार्य योजना हेतु Workshop का आयोजन भी किया गया।
इसे भी पढ़े-वैक्सीन लगवाने के बाद भी 77 students को हुआ कोरोना, संख्या हुई 281
कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि SDG के संकेतान्कों को पूर्ण रूप से समझते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं में सम्मिलित किया जाए। कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं NGO’s द्वारा प्रतिभाग किया गया।


