HomeUttar Pradeshनशे में टल्ली दूल्हे को देख, दुल्हन ने marriage से कर दिया...

नशे में टल्ली दूल्हे को देख, दुल्हन ने marriage से कर दिया इनकार

खबर संसार, आगरा: नशे में टल्ली दूल्हे को देख, दुल्हन ने marriage से कर दिया इनकार,  इसके बाद शादी समारोह में खलबली मच गई। ये मामला आगरा के एक मैरिज हाल से सामने आ रहा है। जहां वर माला के बाद दुल्हन ने देखा कि दूल्हा अपने दोस्तों के सााथ शराब के नशे में झूम रहा है। तो दुल्हन को शक हुआ और फिर जब दूल्हा सात फेरे के लिए मंडप में पहुंचा तो वह शराब के नशे में चक्कर खाकर गिर गया, फिर क्या था दुल्हन ने तुरंत marriage से इंकार कर दिया।

ये भी पढें- राहत – कोविड के न्यू वैरियंट ओमिक्रोन के patient घर में ही हो रहे ठीक

दुल्हन ने कहा कि मैं इस शराबी के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती। और घर वाले भी बेटी की इस बात पर सहमत हो गए। गुस्साए वर पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, तो थाने में पुलिस ने सुलह कराने की कोशिश की। लेकिन लड़की पक्ष marriage के लिए तैयार नहीं हुआ और बारात को बैरंग ही लौटना पड़ा।

लड़की वालों ने marriage खर्च किए गए 25 लाख रुपए मांगे

शादी को लेकर रात भर दोनों पक्षों में वाद-विवाद चलत रहा। दुल्हन पक्ष के शादी के इंकार करने के बाद शादी में खर्च हुए 25 लाख रुपए की मांग दूल्हन पक्ष ने कर दी, लेकिन दूल्हा पक्ष 12 लाख रुपए देने को तैयार भी हो गया था लेकिन रात 2 बजे तक दोनों पक्ष की पंचायत चली। इसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बारातियों को जाने दिया गया। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से आपसी सहमति की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.