HomeHealth...तो अब भारत में drone से होने लगी दवाओं की डिलीवरी

…तो अब भारत में drone से होने लगी दवाओं की डिलीवरी

खबर संसार, नई दिल्ली : …तो अब भारत में drone से होने लगी दवाओं की डिलीवरी, हमारे देश में कई ऐसे दुर्गम क्षेत्र हैं जहां पर डाक्टर तो दूर स्वास्थ्य केंद्र तक दवाइयां भी नहीं पहुंचनी मुश्किल हो जाती हैं। भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात सभी जानते हैं। तो अब ऐसे में अब ड्रोन के जरिए दवाओं को मरीजों तक पहंचाने का रास्ता ढूंढ निकाला गया। यह अनूठी पहल दुर्गम क्षेत्र में दवाओं की डिलीवरी को आसान बनाएगी।

ये भी पढें- शादी में डीजे की धुन पर रिवॉल्वर से लगातार फायर करना पड़ा भारी !

मेघालय में drone से हुई दवाओं की डिलीवरी

स्वास्थ्य सुविधाओं के देखते हुए पहली बार मेघालय में drone से दवाओं की डिलीवरी की गई। जो काफी बेहतर और सफल रहा। देश का मेघालय ऐसा पहला राज्य है जहां पर ड्रोन के जरिए दवाइयों की डिलीवरी करवाई गई। और अब आगे भी विचार किया जा रहा है कि अन्य राज्यों में भी जहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव हैं यो जो दुर्गम क्षेत्र हैं, वहां पर भी जीवन रक्षक दवाओं को ड्रोन के जरिए पहुंचाने का खाका तैयार किया जा रहा है। मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले में drone से दवाओं की डिलीवरी की गई। जहां आम तौर पर पहुंचने में घंटों लग जाते हैं वहां ड्रोन ने 25 मिनट में 25 किमी. दूरी कर एक नया इतिहास रच दिया।

बता दें कि इसके बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने अपने ट्विटर इस बात की जानकारी दी। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर मौजूद एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रोन के जरिए दवाएं भेजी गईं। साथ ही उन्होंने कहा, ‘drone तकनीक स्वास्थ्य सेवा के मुस्तकबिल को बदल सकती है।’

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.