Monday, May 20, 2024
HomeLocalशादी में डीजे की धुन पर रिवॉल्वर से लगातार फायर करना पड़ा...

शादी में डीजे की धुन पर रिवॉल्वर से लगातार फायर करना पड़ा भारी !

खबर संसार नानकमत्ता। शादी में डीजे की धुन पर रिवॉल्वर से लगातार फायर करना पड़ा भारी! जी हा शादी पार्टियों में आतिशबाजी की जगह नए कपड़े पहन पुराने जूते पालिश कर हाथ में रिवॉल्वर से हवाई फायर कर लोगो को दिखाना देखो में कुछ भी कर सकता हूं । स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। इसी का ताजा रिजल्ट कल नानकमत्ता का है।

शादी में डीजे की धुन पर रिवॉल्वर से लगातार फायर करना पड़ा भारी!

जहा हर्ष फायरिंग मे हाथ में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मंगलवार को ग्राम भूड निवासी तरसेम सिंह पुत्र बख्तावर सिंह के पुत्र अमनदीप सिंह के विवाह की पार्टी चल रही थी।

पार्टी में बज रहे डीजे में लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। विवाह की पार्टी में शामिल होने गए ग्राम कोदाखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह 38 पुत्र मुख्तयार सिंह के बाएं हाथ में अचानक गोली लग गई। गोली लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल को तत्काल नगर के निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया।

जहां उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष केसी आर्य ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ केसी आर्य ने बताया कि मामले की तहरीर अभी पुलिस को नही दी गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना से संबंधित तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.