रोहतक, खबर संसार। हरियाणा के रोहतक में एक सिरफिरे आशिक ने बीच रास्ते में अपने साथियों के साथ मिलकर दुल्हन (dulhan) की कार को ओवरटेक कर रोका और दुल्हन, दूल्हा व उसने भाई पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें दुल्हन की हालत नाजूक बताई जा रही है।
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली वारदात रोहतक जिले के गांव भाली में बुधवार रात 12 बजे शिव मंदिर के पास हुई। जिसे सांपला से पीछा कर रहे साहिल नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है।
हमलावरों ने कार रोकर दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के भाई को गोली मारी है। घायल दुल्हन को पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विदाई के समय से ही दुल्हन के पीछे लगे हुए थे बदमाश
घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार तड़के बहुअकबरपुर पुलिस मौक पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी दुल्हन (dulhan) का पूर्व प्रेमी है जिसका नाम साहिल है। उसने साथियों के साथ इसको अंजाम दिया है।
इसे भी पढ़े-जम्मू एवं कश्मीर में इस साल 165 आतंकवादी मारे गए, 14 ने किया सरेंडर
जांच में सामने आया है कि बदमाश सांपला से ही दुल्हन की कार के पीछे लगे हुए थे, लेकिन जैसे ही दुल्हन (dulhan) अपनी ससुराल में गांव के बाहर पहुंची तो उन्होंने हमला कर दिया। इनोवा कार में सवार तीन बदमाश आए थे उन्होंने ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी रूकवा लिया।
पूरे गांव में फैला दहशत का माहौल
बता दें कि आरोपी ने हमला करने से पहले दुल्हन (dulhan) को डराने के लिए कई हवाई फायरिंग भी की। जिससे गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानी लोग वहां पर जमा हो गए। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि बदमाश ग्रामीणों के आते ही फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


