खटीमा, खबर संसार। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठक आज खटीमा फाईबर में आयोजित की गई। इस अवसर पर लोनिवि की घोषणाओं के संबंध मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जिन सडको का टेंडर हो गया है।
उन्हें शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा जिन सडको में विद्युत पोल आ रहे है, उन्हे तुरन्त शिफ्ट करें। उन्होने आरडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा नई घोषणाओं का आंगणन शीघ्र बनाकर शासन को भेजे। पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तर प्रदेश के एसई के साथ बैठक कर जल भराव की समस्या को तुरंत दूर करे।
ब्लड बैंक के कार्यो शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये
उन्होने स्वीकृत हाथीखाना आधुनिक टायलेट को अन्यत्र जगह स्थानान्तरित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को ब्लड बैंक के कार्यो शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विद्यालयी शिक्षा के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मा0 मुख्यमंत्री ने कहा केन्द्रीय विद्यालय का जल्द उद्घाटन होना है, समय से इसके कार्यो का पूर्ण कर ले।
उन्होने मण्डी परिसर के सुदृढीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। श्रद्धालुओं के लिए स्वीकृत विश्राम स्थल को तहसीलदार से सम्पर्क कर उचित स्थान पर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होने अधिकारियों से कहा जनपद के सभी विकास कार्यो की सूची बना ले ताकि एक साथ लोकार्पण/शिलान्यास किया जा सके।
मै स्वयं मौके पर जाकर कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करूंगा-दीपक रावत
इस अवसर पर कूमायूं आयुक्त दीपक रावत ने कहा किसी भी कार्य के आंगणन को शासन में भेेजकर इतिश्री न करे, उस पर शासन स्तर पर वार्ता करते रहे और समय से उसका जीओ करवाएं। उन्होने कहा मै स्वयं मौके पर जाकर कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करूंगा, जब तक कार्य जनता के इस्तेमाल के लिए तैयार नही हो जाते तब तक उसकी माॅनिटरिंग करते रहे। उन्होने कहा जो भी कार्य कही पर अटक रहे है, उन्हे तुरन्त जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान मे लाए ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
इसे भी पढ़े-जाने क्यों पुलिस ने 61 हज़ार की एक्टिवा पर ठोक दिया 63,500 का ज़ुर्माना
उन्होने कहा जो मेरे स्तर से संबंधित है उन कार्यो को मुझे अवगत कराये और कार्यो में तेजी लाए। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कुछ कार्यो की प्रगति काफी धीमी हैं, अधिकारी स्वयं माॅनिटरिंग कर कार्य मे तेजी लाए। उन्होने कहा सभी कार्यो की 20 दिसम्बर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ले तथा माह के अंत तक कार्यो को शुरू करे। उन्होने मुख्यमंत्रीजी को आश्वस्त किया आज निर्माण कार्यो हेतु जो भी निर्देश दिये गये है, उन्हे समय से पूर्ण करा लिया जायेगा।



