HomePoliticalकरनी है दूसरी शादी, तो अल्ल्लाह के वास्ते भाजपा को हराना होगा-...

करनी है दूसरी शादी, तो अल्ल्लाह के वास्ते भाजपा को हराना होगा- Hasan

खबर संसार, मुरादाबाद: करनी है दूसरी शादी, तो अल्ल्लाह के वास्ते भाजपा को हराना होगा- Hasan, आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुरादाबाद के समाजवादी पार्टी (SP) सांसद डॉ. एसटी हसन ने एक ऐसा विवादति बयान दिया जिससे वह चर्चा में आ गए। S.T. Hasan ने कहा कि, अगर भाजपा सरकार दोबारा सत्ता में आई तो कॉमन सिविल कोड कानून आने के बाद मुस्लिम दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। और मुस्लिम पर्सनल लॉ खत्म हो जाएगा, साथ ही मुसलमानों के सारे अधिकार भी छीन लिये जाएंगे।

ये भी पढें- ओमिक्रोन को लेकर UP government ने की नई गाइडलाइन जारी

अल्लाह के वास्ते बंट मत जाना- Hasan

सपा सांसद एसटी हसन जो पहली बार मुरादाबाद से सांसद बने हैं, वह आजम खान के बेहद करीबी माने जाते हैं। वह अक्सर अपने विवादित बोले से चर्चा में बने रहते हैं। डा. Hasan  ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए, हिंदू-मुसलमान एकता के लिए मैं अपील करना चाहता हूं अल्लाह के वास्ते इस बार बंट मत जाना। हमारा सिर्फ एक ही मकसद होना चाहिए कि भाजपा को हराना है। भाजपा ने जो हालात पैदा कर दिए हैं उसका एहसास हमें आने वाले 10 सालो बाद होगा कि हम कहां पहुंच चुके हैं।

मुस्लिमों को दूसरी शादी करने पर भाजपा लगा देगी रोक 

डा. एसटी Hasan ने आगे कहा कि एक कानून आने वाला है कॉमन सिविल कोड। सीएए के लिए हमने प्रदर्शन किया। धारा 370 के हम लोग खिलाफ थे। अगर कॉमन सिवल कोड आता है, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ खत्म कर दिये जाएंगे, व हमारे अधिकार भी छीन लिये जाएंगे। हम दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। साथ ही जामिया मिलिया इस्लामिया, मुरादाबाद में मुस्लिम डिग्री कॉलेज और जामिया हमदर्द जैसे शिक्षण संस्थानों का अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म हो जाएगा। इसलिए आप सबसे अपील करता हूं कि बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होकर किसी भी कीमत पर भाजपा को हराना होगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.