खबर संसार, लखनऊ: ओमिक्रोन को लेकर UP government ने की नई गाइडलाइन जारी, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों को सावधानी व सर्तकता बरतते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। UP government इस नई गाइडलाइन में विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की RT-PCR जांच करवाई जाएगी, साथ ही संक्रमित मरीजों को जीनोम परीक्षण भी करवाना होगा। अब तक देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के कुल 23 मामले सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए सभी राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दिया है।
UP government ने जारी किए दिशा निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार बयान कोरोना के नये संक्रमण ओमिक्रोन से निपटने के लिए सरकार ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर दे रही है। UP government के निर्देशानुसार आमिक्रोन से निपटने के लिए मडिकल व्यवस्थाओं को तेजी से सुधारा जा रहा है। यूपी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएची) में 19 हजार बेड और मेडिकल कॉलेजों में 55 हजार अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की जा रही है।
ये भी पढें- विदेश से आए 109 passengers गायब, बढा़ संक्रमण का खतरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों को ओमिक्रोन के मद्देनजर अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि दूसरे राज्यों में ओमिक्रोन के मामलों की पुष्टि होने के बाद UP governmen राज्य की सीमाओं पर सर्तकता बरत रही है। साथ ही ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने पर जोर दे रही है।
24 घंटों में कारोना के नये मामले 6822
यहां बताते चलें कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामले 6822 मिले हैं। ये मामले पिछले 558 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या की बात की जाए तो 95,014 रह गई है। देश में कुल संक्रमितों की कुल संख्या अब तक साढे तीन करोड़ के लगभग हो चुकी है।



