खबर संसार, लखनऊ : छात्रों को फ्री smart Fone और tablets का वितरण, पंजीकरण की जरूरत नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से छात्रों को सौगात दी गई है। जिसके चलते छात्रों दिसंबर के दूसरे सप्ताह से फ्री में smart Fone व tablets शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही इसके लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराना होगा। साथ ही डीजी शक्ति नाम से पोर्टल बनाया गया है, जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉन्च करेंगे।
ये भी पढें- किसान Agitation खत्म, सिंघु बॉर्डर पर तंबू उखड़ने शुरू, बंटी मिठाई
पोर्टल के माध्यम से ही वितरण और भविष्य में पढ़ाई के लिए कंटेंट कराया उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी सरकार ने कहा कि पहले खेप में करीब 2.5 लाख टैबलेट और 5 लाख smart Fone बांटे जाएंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन और tablets के बारे में समय-समय पर छात्रों को उनके मोबाइल नंबर और E-Mail ID पर सूचना दी जाएगी।
smart Fone के लिए पंजीकरण की जरूरत नहीं
आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन से लेकर smart Fone और टैबलेट वितरण तक पूरी तरह निशुल्क है। सरकार की ओर से स्मार्टफोन और tablets की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा टेंडर जारी किया गया। सरकार की ओर से छात्रों को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने के लिए राहत दी गई है और उन्हें कहीं भी पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है।
रजिस्ट्रेशन से लेकर smart Fone और tablets वितरण तक पूरी व्यवस्था निशुल्क है। छात्रों का डेटा कॉलेजों की ओर से यूनिवर्सिटी को दिया जा रहा है और यूनिवर्सिटी के माध्यम से ही छात्रों के डेटा फीडिंग हो रही है। अब तक करीब 27 लाख छात्रों का डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शेष अन्य छात्रों के डेटा फीडिंग की भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
