खबर संसार, देहरादून: मुख्यमंत्री से मिलने आई युवती से hotel में छेड़खानी, मुकदमा दर्ज, मुंबई से आई छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है। छात्रा मुंबई से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए बीते 7 दिसंबर को अपने एक मित्र के साथ देहरादून आई थी। देहरादून पहुंचने के बाद युवती एक हो hotel में ठहरी थी।
ये भी पढें- … आखिर मरने के बाद क्या होता है इन महत्वपूर्ण documents का
तभी एक युवक ने होटल के कमरे में जहां युवती ठहरी थी घुसकर छेड़खानी शुरू कर दी। जिसके बाद युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर क्या था जब तक होटलकर्मी मौके पर पहुंचते तब तक छेड़खानी करने वाला युवक मौके से भाग निकला। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।
hotel के कमरे में घुसकर छेड़खानी
मिली जानकारी के अनुसार एक युवती उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए मुंबई से देहरादून 7 दिसंबर को अपने एक मित्र के साथ अपने किसी प्रोजेक्ट का डेमो दिखाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए आई थी। वह एक होटल में ठहरी थी। तभी उसी hotel में उस युवती के साथ छेड़खानी की गई।
युवती ने बताया कि दिनेश चमोली नाम के युवक ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर वह भाग निकला। जिसके बाद युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। युवती का आरोप है कि दिनेश ने उसे रुपयों का लालच भी दिया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


