खबर संसार देहरादून। जन्मदिन के बहाने मुलाकात, राजनीतिक पारा चढ़ा! जी हा आज एकाएक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके जन्मदिन के अवसर पर फूलो का गुलदस्ता उनके आवास पर भेट कर प्रदेश की राजनीतिक में इस ठंडक में पारा चढ़ा दिया है। कई तरह के कयास इस मुलाकात के बाद लगने लगे है।
जन्मदिन के बहाने मुलाकात, राजनीतिक पारा चढ़ा!
बताते चले की इस समय प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है खासकर तब जब दोनो अलग अलग दलों के बड़े नेता है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात को लेकर कई एंगल पर चर्चा हो रही! कयास ये भी लगाए जाने लगे है की क्या त्रिवेंद्र सिंह रावत कांग्रेस में जा सकते है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर जाकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं। त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर चली लंबी बातचीत से राजनीतिक पारा हुआ गर्म।
