HomeTech & Auto1 जनवरी 2022 से ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर रेलवे कर रहा...

1 जनवरी 2022 से ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर रेलवे कर रहा है बदलाव, जानें नया नियम

रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। नए साल यानी जनवरी 2022 से भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक खास सुविधा की शुरुआत कर रहा है। अगले महीने से यात्री बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने हाल ही में घोषणा की कि वह अनारक्षित टिकटों के माध्यम से यात्रियों के लिए सामान्य डिब्बों में यात्रा फिर से शुरू करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नए साल से रेल यात्री 20 ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। यहां भारतीय रेलवे की ट्रेनों की सूची है, जिसमें यात्री 1 जनवरी 2022 से अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा कर सकते हैं।

इसे भी पढे-Smriti Irani की बेटी ने की सगाई, जानिए कौन है उनका दामाद 

  1. ट्रेन संख्या 12531, रूट- गोरखपुर से लखनऊ, कोच- D12 – D15 और DL1
  2. ट्रेन संख्या 12532, रूट- लखनऊ से गोरखपुर, कोच- D12-D15 और DL1
  3. ट्रेन संख्या 15007, रूट- वाराणसी सिटी से लखनऊ, कोच- D8 और D9
  4. ट्रेन संख्या 15008, रूट- लखनऊ से वाराणसी, कोच- D8 और D9
  5. ट्रेन संख्या 15009, रूट- गोरखपुर से मैलानी, कोच- D6, D7, DL1 और DA2
  6. ट्रेन संख्या 15010, रूट- मैलानी से गोरखपुर, कोच- D6, D7, DL1 और DL2
  7. ट्रेन संख्या 15043, रूट- लखनऊ से काठगोदाम, कोच- D5, D6, DL1 और DL2
  8. ट्रेन संख्या 15044, रूट- काठगोदाम से लखनऊ, कोच- D5-D6 DL1 और DL 2
  9. ट्रेन संख्या 15053, रूट- छपरा से लखनऊ, कोच- D7 और D8
  10. ट्रेन संख्या 15054, रूट- लखनऊ से छपरा, कोच- D7 और D8
  11. ट्रेन संख्या 15069, रूट- गोरखपुर से ऐशबाग, कोच- D12, D14 और DL1
  12. ट्रेन संख्या 15070, रूट- ऐशबाग से गोरखपुर, कोच- D12, D14 और DL1
  13. ट्रेन संख्या 15084, रूट-फर्रुखाबाद से छपरा, कोच- D7 और D8
  14. ट्रेन संख्या 15083, रूट- छपरा से फर्रुखाबाद, कोच- D7 और D8
  15. ट्रेन संख्या 15103, रूट- गोरखपुर से बनारस, कोच- D14 और D15
  16. ट्रेन संख्या 15104, रूट-बनारस से गोरखपुर, कोच- D14 और D15
  17. ट्रेन संख्या 15105, रूट- छपरा से नौतनवा, कोच- D12 और D13
  18. ट्रेन संख्या 15106, रूट- नौतनवा से छपरा, कोच- D12 और D13
  19. ट्रेन संख्या 15113, रूट- गोमती नगर से छपरा कचेरी, कोच- D8 और D9
  20. ट्रेन संख्या 15114, रूट- छपरा कचेरी से गोमती नगर, कोच- D8 और D9

मालूम हो कि यह सुविधा नई नहीं है। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते रेलवे ने इस सुविधा पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब जैसे-जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं, चीजें वापस से पटरी पर आ रही हैं। इसी क्रम में रेलवे ने इस सुविधाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.