खबर संसार, नई दिल्ली: Smriti Irani की बेटी ने की सगाई, जानिए कौन है उनका दामाद, स्मृति ईरानी अपने राजनीतिक कामों के अलावा व्यक्तिगत जीवन को लेकर काफी चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस वक्त Smriti Irani अपनी बेटी की सगाई को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनकी बेटी की इंगेजमेंट 25 दिसंबर हो गई है। अब वह सास बन गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद ने अपने वेटलॉस ट्रांसफोरमेंशन से सबको चैंका दिया था। इस बार एक्ट्रेस ने एक गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर किया है। स्मृति अब सास बन गई है। जी हां, उनकी बेटी शैनेल ईरानी ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला के साथ सगाई कर ली है। बता दें कि ये उनकी सौतेली बेटी है जिसका नाम शैनेल ईरानी है।इसके अलावा स्मृति ईरानी और जुबीन ईरानी के दो बच्चे हैं, बेटे का नाम जोर ईरानी है और बेटी का नाम जोइश ईरानी है।
Smriti Irani ने दो पोस्ट की शेयर
Smriti Irani ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में उनकी बेटी शैनेल ईरानी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला के साथ दिख रही है। पहले फोटो में शैनेल को अर्जुन घुटने के बल बैठकर एंगेजमेंट रिंग पहना रहे है। दूसरे फोटो में दोनों साथ में रोमांटिक पोज देते हुए पिक क्लिक करवा रहे है। दोनों साथ में काफी खुश दिख रहे है।
तस्वीरें शेयर कर Smriti Irani ने मजाकिया अंदाज में अपने दामाद को चेतावनी देते हुए लिखा कि, ”अर्जुन भल्ला हमारे पागल परिवार में आपका स्वागत है। आपको आशीर्वाद देती हूं क्योंकि अब आपको एक ससुर के तौर पर एक क्रेजी आदमी से निपटना होगा और इससे भी बदतर। मुझे एक सास के तौर पर झेलना होगा। आपको आधिकारिक तौर पर चेतावनी दे रही हूं। भगवान आपका भला करें।”
यहा बताते चलें कि बता दें कि स्मृति ने जुबीन ईरानी से शादी की है और शैनेल उनकी सौतेली बेटी है। शैनेल, जुबीन और उनकी पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी है। हालांकि स्मृति ईरानी ने भी अर्जुन भल्ला को लेकर किसी भी प्रकार की कोई जानकरी साझा नहीं की है। लेकिन मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक अर्जुन लंदन से MBA कर रहे हैं।
