खबर संसार, हल्द्वानी। सावधान कल इस तरह रहेंगा यातायात रुट हल्द्वानी का जी हां हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा के दौरान हल्द्वानी शहर में यातायात/ पार्किंग की होगी विशेष व्यवस्था। हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा आयोजित विशाल रैली को देखते हुए हल्द्वानी शहर में आमजन तथा रैली में पहुंच रहे महानुभाव की निम्न प्रकार से यातायात
व्यवस्था होगी।
बड़े वाहन एवं नागरिक परिवहन
- पर्वतीय क्षेत्रों को प्रस्थान कर रहे बड़े वाहन रामपुर रोड से तीनपानी बाईपास गोला बाईपास से होते हुए पर्वतीय मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- नैनीताल एवं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों को जा रहे पर्यटक वाहन एवं नागरिक दोपहिया वाहनों को इसी प्रकार से गोला बाईपास नारी मन से होते हुए अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
- कॉल टैक्सी आईटीआई रामपुर रोड तथा गांधी स्कूल तिराहा तक मार्ग सामान्य यातायात के लिए परिवर्तित रहेगा।
- रैली में पहुंच रहे वी0आई0पी0 महानुभाव भी कॉल टैक्स से होते हुए नहर कवरिंग मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल के पास पश्चिमी गेट के पास उतर कर वाहनों को गणपति बैकट हॉल की पार्किंग में पार्क करेंगे।
ये भी पढें- उत्तर प्रदेश 31 March 2022 तक कोरोना प्रभावित प्रदेश घोषित
बाजपुर रामनगर कालाढूंगी मार्ग से रैली में आ रहे जनता के लिए पार्किंग व्यवस्था
बाजपुर, रामनगर का कालाढूंगी मार्ग से आ रहे बड़े वाहन मुखानी से काठगोदाम की ओर जा कर प्राइड अस्पताल की उत्तरी दिशा में शिव मंदिर के पीछे स्थित पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे और महिला डिग्री कॉलेज होते हुए एम बी पी इंटर कॉलेज रैली मैदान में इस स्थान से पैदल पहुंचेंगे।
- यह पार्किंग यदि फुल हो जाती है तो इस मार्ग में से आने वाली मिनी बसें स्टेडियम में पार्क में पार्क किया जाएगा तथा बड़ी बसों को पर्वतीय उत्थान मंच हीरा नगर में पार्क किया जाएगा।
- दोपहिया वाहन इस मार्ग से आ रहे चौपाइयां छोटे वाहनों की पार्किंग श्यामा गार्डन जगदंबा गार्डन, सेक्रेटरी पब्लिक स्कूल के मैदान में वाहन पार्क किया जाएगा।
- इसी मार्ग से आ रहे पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- बरेली रोड से आने वाले छोटे वाहन रामनगर रामपुर रोड से लेकर सुशीला तिवारी क्रिया शाला मुखानी होकर नहर कवरिंग होते हुए जगदंबा रॉयल होटल मैं अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
रुद्रपुर रामपुर मार्ग से आ रहे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था- इसी मार्ग से आ रहे बड़ी बसें तीन पानी होते हुए गोला काठगोदाम रोड होकर मुखानी नहर कवरिंग होते हुए उक्त स्थान को पहुंचेंगे।
बरेली मार्ग से आ रहे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था- इस मार्ग से आ रहे बड़े वाहन तीनपानी बाईपास होते हैं गोला बाईपास में प्रवेश कर नारी मन तिराहा से वुडपैकर पार्किंग में पार्क करेंगे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
वाहन कहां से कहां तक आने की अनुमति एवं पार्किंग व्यवस्था
- पर्वतीय एवं बरेली रोड से डाइवर्ट किए गए बड़े वाहन सौरव होटल तक आएंगे तथा यहां पर वाहन चालक अपने सवारियों को छोड़कर वुडपैकर की पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- पर्वतीय मार्ग नैनीताल अल्मोड़ा पिथौरागढ़ से आने वाले वाहन सौरव होटल तक आएंगे तथा वाहन चालक सवारी छोड़कर वुडपैकर पर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- इसी मार्ग से आ रहे छोटे वाहन (चौपाइयां) परख क्लीनिक के पास स्थित मैदान पर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
परख में यदि पार्किंग व्यवस्था फुल हो जाती है तो वाहन काॅलटैक्स से होते हुए पंचक्की चौराहा से होते हुए - स्वीटशॉप के सामने मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे।
















