HomeUttar Pradeshयूपी के वर्तमान सीएम के election लड़ने ऐलान के बाद पूर्व सीएम...

यूपी के वर्तमान सीएम के election लड़ने ऐलान के बाद पूर्व सीएम का भी बदला मन

लखनऊ, खबर संसार। उत्‍तर प्रदेश सरकार के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से विधानसभा election लड़ने का संकेत दिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपना मन बदल लिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

माना जा रहा है कि योगी के ऐलान की वजह से अखिलेश यादव भी लड़ेंगे। आजमगढ़ से लोकसभा के सांसद अखिलेश यादव ने पिछले दिनों election लड़ने से इनकार कर दिया था। अखिलेश यादव से एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे तो क्या आप भी 2022 के विधानसभा चुनाव में खुद लड़ेंगे?

इसे भी पढ़े-भाजपा नेता ने किया श्रद्धालुओं को Purnagiri धाम रवाना

पार्टी जहांं से कहेगी वहां से लड़ूगा चुनाव 

इसके जवाब में अखिलेश ने कहा, ”मैं कितने election लड़ चुका हूं। बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। समाजवादी पार्टी तय करेगी और हमारे लोग तय करेंगे तो चुनाव लड़ेंगे।” यह पूछे जाने पर कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, सपा अध्यक्ष ने कहा, ”जो भी क्षेत्र समाजवादी पार्टी तय कर देंगे, जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, वहीं से लड़ जाऊंगा।”

पहले कर दिया था इनकार- इससे पहले पिछले साल 1 नवंबर को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अखिलेश के हवाले से बताया था कि वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा था, ”मैं उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ूंगा।”

योगी ने किया है चुनाव लड़ने का ऐलान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय विधानपरिषद के सदस्य हैं। लेकिन इस बार वह विधानसभा election लड़ने जा रहे हैं। योगी ने कुछ पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा, ‘मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं। लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।’ जब उनसे पूछा गया कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे या मथुरा से या गोरखपुर से, तब उन्होंने कहा, ‘पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।’

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.