खबर संसार, किच्छा: भाजपा नेता ने किया श्रद्धालुओं को Purnagiri धाम रवाना, नए साल पर पिछले 14 वर्षो से समाज सेवी दिलीप अरोरा भक्तो को पूर्णागिरि ले जा रहे है। इस वर्ष भी सरवती देवी मेमोरीयल ट्रस्ट के मिडिया प्रभारी और एनयूजे के अध्यक्ष दिलीप अरोरा के नेतृत्व मे फोन बसें Purnagiri धाम के लिए रवाना हुई। जिनको युवा भाजपा नेता अजय तिवारी ने मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए विदा किया। इस पर सभी ने अजय तिवारी का धन्यवाद भी किया।
ये भी पढें- Bengal में आंशिक लाॅकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
ये लोग रहे मौजूद
अजय तिवारी ने सभी को हर प्रकार से सहायता के लिए विश्वास दिलाया और साथ ही कहा की मैं ऐसे धार्मिक कार्यों के लिए सदैव आप सभी के साथ हूं और हमेशा साथ खड़ा रहूंगा। और कभी भी किसी को अगर मेरी अवश्यकता होगी मैं वहां पर हमेशा खड़ा मिलूंगा। इस मौके पर दिलीप अरोरा अजय तिवारी, रोबिन खुराना, सतवीर गंगवार, पंकज सिंह, सुरेश राठौर, पुनित,विजय अरोरा, अर्शित, काजल, शिखा, सोना, प्रिया, अनीता, मुस्कान, खुशी, सरोज, सोनम, खुसबू, मीनाक्षी, ममता, रवि, राजवीर पंकज, आदि भक्त मौजूद थे।


