खबर संसार, पश्चिम बंगाल : गंगा सागर मेला – खारे पानी से नहीं फैलता कोरोना: Mamata Sarkar, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की ओर से आज गुरूवार को गंगासागर मेले को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को सूचित किया। Mamata Sarkar की ओर से कहा कि गंगासागर में होने वाले मेले के दौरान खारे पाने से कोरोना नहीं फैलेगा।
ई-दर्शन और ई-स्नान पर विशेष जोर : Mamata Sarkar
बीते बुधवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव ने Mamata Sarkar से जानना चाहा था कि क्या गंगासागर मेला बंद करना संभव है ? इस मामले को लेकर आज राज्य की ओर से महाधिवक्ता ने हाईकोर्ट को सूचित किया है। अधिवक्ता ने हाईकोर्ट को सूचित किया कि खारे पानी से कोरोना नहीं फैलता है। राज्य सरकार मेला जारी रखने के पक्ष में है। मेले को कुछ प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। मेला के दौरान ई-दर्शन और ई-स्नान पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बता दें कि गंगा सागर मेले को टालने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। पेशे से डॉक्टर अभिनंदन मंडल ने कोलकाता हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने मेले में लगने वाले जमावड़े की वजह से कोविड-19 संक्रमण का खतरा और बढ़ने की आशंका जताई है। याचिकाकर्ता डॉक्टर अभिनंदन मंडल ने अपनी याचिका में कहा था कि गंगासागर में करीब 30 लाख लोग जमा होते हैं। गंगासागर में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आएटी टेस्ट भी किया जाएगा।
खारे पानी से कोविड नहीं होता
महाधिवक्ता ने अदालत को सूचित किया कि गंगासागर मेला के बगल में स्थित अस्पताल वर्तमान में अच्छा काम कर रहा है। गंगासागर के पास के इलाके में कोरोना वैक्सीन को दोनों डोज दी गई है। राज्य को पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगासागर स्नान के लिए आने की उम्मीद नहीं है। बिना टेस्टिंग के राज्य सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है। कि खारे पानी से कोविड नहीं होता है।



