खबर संसार, हल्द्वानी: आमिक्रोन संक्रमण- सुशीला तिवारी Hospital पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूरे देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 5700 की संख्या को पार कर गई है। देशभर में एक्टिव केस की संख्या 12.72 लाख से अधिक हो गई है। आमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के चलते आज मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हास्पिटल पहुंचे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कड़ाई के साथ कोविड guideline का पालन किया जाए। जिसके बाद आज पत्रकारों से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता भी की।
ये भी पढें- राशन डीलर से कोई परेशानी तो इस toll free नंबर पर करें शिकायत
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट के मोड पर
इससे पूर्व कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी का डॉक्टरों के साथ निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और CMO से भी बात की, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की देश में ओमिक्रोन की लहर तेजी से बढ़ रही है, जिसको देखते हुए पूरे राज्य में एहतियात बरते जा रहे हैं, सभी कोविड-19 को लेकर सभी अस्पतालों में सारी सुविधाओं से चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे अलर्ट के मोड पर है।
