खबर संसार, लखनऊ : मुलायम सिंह की छोटी बहू Aparna Yadav जल्द हो सकती हैं भाजपा में शामिल, उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधान सभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की छोटी बहू अपर्णा यादव जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। बीते कुछ दिन पहले ही मुलायम सिंह यादव के समधि यानी अपर्णा यादव के पिता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
ये भी पढें- यूपी चुनाव- असदुद्दीन ओवैसी ने जारी की AIMIM उम्मीदवारों की पहली सूची
इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द पिता की राह पर चलते हुए और भाजपा के साथ जा सकती हैं। वह पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ भी कर चुकी हैं। हालांकि, अपर्णा की ओर से इसको लेकर कोई जवाब नहीं आया है। अपर्णा यादव अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दान कर चुकी हैं।
पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण भाजपा में शामिल
बता दें कि आज रविवार को कानपुर के पूर्व पूर्व आईपीएस पुलिस आयुक्त असीम अरुण भाजपामें भाजपा में शामिल हो गए। 1994 बैच के IPS अधिकारी अरुण ने राजनीति में आने के लिए इस महीने की शुरूआत में इस्तीफा दे दिया था। अरुण को पार्टी की सदस्यता दिलाते वक्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह थे और उनका पार्टी में स्वागत भी किया।
इन दिनों उत्तर प्रदेश में विस चुनाव को लेकर पार्टियों से नाराज नेताओं का दल-बदल सियासी खेल जारी है। कई पार्टियों में भगदड़ मची हुई है। चुनावी मौसम अपनी पार्टियों से नारज नेता विपक्षी दलों के साथ जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। अभी हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई बीजेपी नेता पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके।



