HomePoliticalयूपी चुनाव- असदुद्दीन ओवैसी ने जारी की AIMIM उम्मीदवारों की पहली सूची

यूपी चुनाव- असदुद्दीन ओवैसी ने जारी की AIMIM उम्मीदवारों की पहली सूची

खबर संसार, लखनऊ : यूपी चुनाव- असदुद्दीन ओवैसी ने जारी की AIMIM उम्मीदवारों की पहली सूची, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विस चुनाव 2022 में भी अपनी किस्मत आजमाने में लगे हैं। ओवैसी ने यूपी चुनाव 2022 के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी दी है। AIMIM ने जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं उनमें लोनी (गाजियाबाद), गढ़ मुक्तेश्वर और धौलाना (हापुड़), सिवाल खान, सरधना और किठौर (सभी मेरठ), सहारनपुर में बेहट, बरेली और सहारनपुर ग्रामीण हैं।

ये भी पढें- Uttarakhand Congress में गुटबाजी को लेकर राहुल गांधी नाराज

AIMIM के सभी उम्मीदवार मुस्लिम

जिन प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है, वे सभी मुस्लिम हैं। बता दें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि यूपी में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं और सात चरणों में वहां पर विस चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होने हैं और इसके नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

ये हैं 9 AIMIM उम्मीदवार 

  • डॉ. मेहताब- लोनी, गाजियाबाद
  •  फुरकान चैधरी- गढ़ मुक्तेश्वर, हापुड़
  • हाजी आरिफ- धौलाना, हापुड़
  • रफत खान- सिवाल खास, मेरठ
  • जीशान आलम- सरधना, मेरठ
  • तसलीम अहमद – किठौर, मेरठ
  • अमजद अली- बहत, सहारनपुर
  • शाहीन रजा खान (राजू) – बरेली-124, बरेली
  • मरगूब हसन- सहारनपुर देहात, सहारनपुर
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.