ब्रेकिंग खबर संसार। हरक सिंह रावत बोले कांग्रेस की सरकार बनबाऊंगा। मेरी कोई शर्त नहीं। निस्वार्थ रूप से । जी आज सुबह हरक सिंह रावत ने कहा। इस बयान के कई मायने माने जा रहे है। कल रात सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुके है हरक सिंह रावत।
हरक बोले कांग्रेस की सरकार बनबाऊंगा, मेरी कोई शर्त नहीं !
इससे पूर्व कल दोपहर से सियासी हड़कंप होने लगा था। जिसमे कहा जा रहा था की आज 12 बजे के बाद हरक सिंह रावत कांग्रेस ज्वाइनिंग कर रहे है। सूत्रों के हवाले हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रबधु अनुकृति गुसाई का टिकट फाइनल करने की शर्त पर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे है हरक सिंह रावत।
इससे पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत पर बड़ी कार्यवाही कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने के कारण हरक सिंह रावत को पार्टी की सदस्यता और मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।
पिछले महीने से लगातार हरक सिंह रावत के बारे में कयास लग रहे थे की वो कांग्रेस ज्वाइन कर सकते है। आज भाजपा द्वारा केदारनाथ से शैलारानी का टिकट फाइनल होने के बाद हरक सिंह रावत ने कांग्रेस ज्वाइनिंग का मन बना लिया। लेकिन भाजपा द्वारा बर्खास्तगी का जो दाव देर रात खेल दिया उससे थोड़ा फर्क आ गया है हरक सिंह रावत के तेवर में।
