खबर संसार हल्द्वानी। अभी अभी जमीनी विवाद में चार लोगो को 12बोर के तमंचे से शरीर के कई हिस्सों में छर्रे लगे हैं चारों लोग बेस हॉस्पिटल में अपना मेडिकल बनवा रहे हैं पट्टी करवा रहे हैं।
फायरिंग कांड की मुख्य वजह ये रही पुलिस कर रही ये करवाही
दूसरी और एसएसपी ने मामले की नाजुक ता को देखते हुए घटनास्थल पर एसपी और सीओ को रवाना किया। मामला प्लॉट जो की 4500 फिट का है को लेकर है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों पर 107 16 की कार्रवाई की जाएगी।
दिनदहाड़े इस तरह के मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।आरोप है कि फार्म जयदेवपुर आरटीओ रोड शमशेर सिंह पुत्र जगेन्द्र सिंह नामक युवक ने कुलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, हरपाल सिंह और शाहिल को छर्रे लगे है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया हैं।
बेस हॉस्पिटल में आए चार लोगो ने बताया की वो अपने भाई के प्लॉट पर आए थे की अचानक शमशेर ने अपने घर से 12 बोर के तमंचे से फायरिंग कर दी।कुसुमखेड़ा जयदेवपुरम में जमीनी विवाद को लेकर गोली कांड हुआ है। गई। दौरान चार लोगों को छर्रे लगे हैं। आनन फानन में सभी घायलों को बेस अस्पताल लाया गया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
