HomeNationalसुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली, खबर संसार। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना को सफलता मिली है। सेना ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक किलबल इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। इसके अलावा ऑपरेशन जारी है। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सशस्त्र बलों के लिए 2021 को ऐतिहासिक साल रहा। भारतीय सेना के एक टॉप ऑफिसर ने शनिवार को यह बात कही।

इसे भी पढ़े−बसपा ने जारी की दूसरे चरण के लिए 51 प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें लिस्ट

आतंकवाद संबंधित घटनाओं और पथराव की गतिविधियों में कमी आई

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में आक्रामक मंसूबों के खिलाफ खड़े होने में साहस दिखाया। उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर-कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी), लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद संबंधित घटनाओं और पथराव की गतिविधियों में कमी आई है।

जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के मुख्यालय में जोशी ने कहा, “सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रयास के चलते आतंकवादी संबंधित घटनाओं, पथराव गतिविधियों और विरोध प्रदर्शनों में कमी आई है।”

असाधारण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूनिट्स का सम्मान

इससे पहले समारोह में, उन्होंने कमान प्रणाली में असाधारण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 40 यूनिट्स को जीओसी-इन-सी की प्रशस्ति और 26 इकाइयों को जीओसी-इन-सी का प्रशस्ति प्रमाण-पत्र दिया। ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन नॉर्दर्न बॉर्डर्स और कमान में अन्य अभियानों में इकाइयों के प्रदर्शन के लिए जीओसी-इन-सी का प्रशस्ति पत्र दिया गया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.