HomeUttarakhandडीएम ने कहा अधिकारी निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की हिलाहवाली न...

डीएम ने कहा अधिकारी निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की हिलाहवाली न करें

हल्द्वानी, खबर संसार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र,निष्पक्ष, समयबद्ध तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी आवश्क व्यवस्थाओं को युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

इस क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निर्वाचन से जुडे़ सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में किसी भी प्रकार की हिलाहवाली न करते हुए पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ शासकीय कार्यो को अमली जामा पहनाने में अपना रचनात्मक सहयोग देने को कहा है।

इसे भी पढ़े-ओवरटेक करने के विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, गढ्ढे में मिला शव

नैनीताल में 5445 सर्विस मतदाता

जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि जनपद नैनीताल के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5445 सर्विस मतदाता है जिन्हें पोस्टल बैलेट में माध्यम से मतदान कराये जाने की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। उन्होने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लालकुऑ में कुल 1081 सर्विस मतदाता है जिनमें 1034 पुरूष तथा 47 महिला, विधानसभा क्षेत्र भीमताल में 827 सर्विस मतदाताओं में 806 पुरूष तथा 21 महिला।

वहीं, नैनीताल विधानसभा क्षेत्रा अन्तर्गत कुल 751 सर्विस मतदाताओं में 721 पुरूष तथा 30 महिला, हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के कुल 588 मतदाताओं में 532 पुरूष तथा 56 महिला, कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 1568 सर्विस मतदाताओं मे 1484 पुरूष तथा 84 महिला जबकि रामनगर विधानसभा क्षेत्र के कुल 630 सर्विस मतदाताओं में 601 पुरूष तथा 29 महिला सर्विस मतदाता अंतिम प्रकाशन के उपरान्त चिन्हित किये गये है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.