खबर-संसार हल्द्वानी। शेर और गजराज ने किया कंप्रोमाइज! जी हा शेर सिंह गाड़िया कपकोट में सुरेश गाड़िया के लिए कांटा बन सकते है थे लेकिन आज उन्हे मना लिया गया। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे मनाया। वो कल अपना नामांकन वापस लेंगे। इधर टीएस आर यानी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गजराज सिंह बिष्ट को मना लिया। गजराज कल अपना नामांकन कालाढूंगी विधानसभा से वापस लेंगे।
शेर और गजराज ने किया कंप्रोमाइज!
आज सुबह खबर संसार ने खबर प्रकाशित की थी की क्या सीएम के चहेते शिव और सुरेश खिला पाएंगे कमल! जी हा सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने खास चहेते सुरेश गाड़िया को कपकोट से तो शिव अरोड़ा को रुद्रपुर से टिकट दिलाने में सफल रहे। हालाकि इसके लिए उन्हें रुद्रपुर में राजकुमार ठुकराल के आक्रोश को तो कपकोट में शेर सिंह गाड़िया की नाराजगी झेलनी पड़ रही। और ये नाराजगी अगर जल्द दूर ना की तो दोनो प्रत्याशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
बताते चले की कपकोट में सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है क्योंकि पार्टी ने बलवंत सिंह भौर्याल का टिकट काटा है। तथा दूसरा बड़ा चेहरा, शेर सिंह गढ़िया को भी दरकिनार कर सुरेश गढ़िया को कपकोट से टिकट दिया गया है। हालाकि सुरेश गाड़िया भी अपनी पूरी शिद्दत के साथ चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। सीएम धामी नाराज शेर सिंह गढ़िया से मुलाकात कर उन्हें मनाने जाने वाले थे कल लेकिन मौसम खराबी के कारण नहीं जा पाए।
इधर दूसरी ओर रुद्रपुर सीट से राजकुमार ठुकराल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। जिससे शिव अरोड़ा की सीट को खतरा पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीजेपी द्वारा कहा जा रहा हैंकी जल्द नाराज पर्चा दाखिल करने वालो को मना लिया जाएंगा।


