टीवी शो भाभी जी घर पर हैं की पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने एकता कपूर की वेब सीरीज ‘पौरुषपुर’ (Purushapur) में बोल्डनेस का सारा ही रिकार्ड तोड़ दिया। शिल्पा की तुलना इस सीरीज में रेखा (Rekha) तक से होने लगी है।
पीरियड ड्रामा सीरीज पौरषपुर एक ऐसी वेब सीरीज हैं जिसमें प्यार, वासना और बदले की कहानी दिखाई गई है। शिल्पा शिंदे यानी अंगूरी भाभी ने इस सीरीज में हद से ज्यादा बोल्ड सीन दिए हैं। उनकी इस सीरीज को देखने के बाद लोग उनकी तुलना रेखा से हो रही है।
इसे भी पढ़े़े-इन खिलाड़ियों ने दिया धोखा, किसी ने मांं तो किसी ने पत्नी से बनाएं सबंध
कमजोर और कामी राजा की कहानी
इस वेब सीरीज में शिल्पा रानी मीरावती का किरदार निभाई हैं। यह सीरीज एक ऐसे राजा की कहानी है जो कमजोर और कामी है। राजा का ख्याल रखने के लिए पटरानी मीरावती नई-नई रानियां लेकर आती हैं। राजा महिलाओं पर इतने अत्याचार करता है कि एक के बाद एक उसकी चार रानियां महल से गायब हो जाती हैं।
पौरुषपुर में बोल्ड सीन के आधार पर कहानी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। शिल्पा की इस सीरीज में बोल्डनेस को देखते हुए लोगों को रेखा की याद आ गई। पौरुषपुर को देखकर लोगों को फिल्म उत्सव की रेखा की बोल्डनेस याद आ गई। रेखा ने इस फिल्म में वसंतसेना का किरदार निभाया था, जिसकी आज भी चर्चा होती है।
शिल्पा ने अपने किरदार की रेखा से तुलना होने पर कहा था कि यह बहुत बड़ी बात है। रेखा जी से तुलना हो ही नहीं सकती और न ही उन तक वह कभी पहुंच सकती हैं। एपिसोड की इस सीरीज में सिर्फ बोल्ड सीन्स पर फोकस किया गया है। यह सीरीज औरतों के सम्मान, वासना और एक महिला के बदले की कहानी है। पूरी वेब सीरीज 16वीं सदी के राजा की अय्याशी पर आधारित है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



