HomeNationalअगर आप को लेना है फ्री में गैस कनेक्‍शन तो करें ये...

अगर आप को लेना है फ्री में गैस कनेक्‍शन तो करें ये काम

अगर आप को भी फ्री में गैस कनेक्‍शन लेना है तो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आपको मिल सकता है लेकिन इसके लिए कुछ शर्त है जिसका पालन आपको करना होगा। आइए आज हम आपको पीएम उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का गैस कनेक्‍शन देने का काम करती है। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती हैं। साथ ही आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यदि एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन होगा तो उन्हें यह लाभ नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ेे-गोलीकांड पर भाजपा सांसद ने कहां असदुद्दीन ओवैसी राष्ट्रभक्त नहीं पर हैं देशभक्त

उज्ज्वला कनेक्शन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की आपको है जरूरत
  1. उज्ज्वला गैस कनेक्‍शन के लिए ई-केवाईसी (know your customer) जरुरी होता है।
  2. बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण आपके पास हो।
  3. आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की आपको जरूरत होगी।
  4. बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जरूरत होगी।
  5. एक पासपोर्ट साइज का फोटो अपने साथ रखें।

ऐसे करें उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले उज्जवला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www।pmuy।gov।in/hi/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें।
  2. यहां पर आपको इण्डेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के ऑप्शन नजर आयेंगे।
  3. आप अपनी सुविधा अनुसार को भी ऑप्शन चुनने का का करें।
  4. इसके बाद सावधानीपूर्वक सभी डिटेल्स भरने का काम करें।
  5. इसके आलावा आप चाहे तो फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसे भरकर पास गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं।
  6. डॉक्यूमेंट वैरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने का काम किया जाएगा।

गैस कनेक्शन के साथ आपको मिलेगा ये : उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सरकार फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन, भरा हुआ सिलेंडर और चूल्हा देने का काम किया जाता है। यही नहीं सरकार द्वारा लाभार्थियों को पहली रिफिल मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.