खबर संसार, नई दिल्ली : उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, yellow alert जारी, इन दिनों में उत्तराखंड सहित पूरे उत्तरी भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरा और पाला ने दुश्वारियां बढ़ा रखी हैं। हालांकि दो दिनों से मौसम में कुछ राहत की वजह से चटख धूप खिली, लेकिन सुबह-शाम ठंड का सितम लगातार जारी है। लेकिब अब बारिश को लेकर उत्तराखंड में yellow alert जारी कर दिया गया है।
ये भी पढें- सरिता ने बेतालघाट में जनता से मांगा आशीर्वाद
मौसम विभाग ने जारी किया yellow alert
मौसम विभाग की बात करें तो एक बार फिर से सात फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बादल छाए रहने की संभावना है। सूबे में एक बार फिर से मौसम के करवट बदलने से हल्की या भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। देहरादून, उत्तरकाशी जिले में ऊंचाई वाले स्थानों पर, पर्वतीय क्षेत्र में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी करी संभावना है। कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। इस वजह से यहां पर yellow alert भी जारी कर दिया गया है।
फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार आठ फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने की वजह से ऊंचे और मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और बारिश की संभावना है। नौ फरवरी को भारी हिमपात व बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा।
