HomeEntertainmentफिर बदलेंगी 'भाभी जी घर पर हैं' की ये actress

फिर बदलेंगी ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ये actress

खबर संसार, नई दिल्ली : फिर बदलेंगी ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ये actress, लोकप्रिय टीवी  ‘भाभीजी घर पर हैं’ में ‘अनीता भाभी’ का रोल निभाने वाली नेहा पेंडसे ने शो को गुड-बाॅय कर दिया है। यह दूसरी बार होगा जब इस टीवी शो में लीड फीमेल किरदार ‘गोरी मेम’ के नाम से मशहूर का चेहरा बदल रहा है। ऐसी खबरें हैं कि actress नेहा पेंडसे की जगह फ्लोरा सैनी को अप्रोच किया गया है। यह शो कई सालों से लोगों को गुदगुदाता आ रहा है। शो में कलाकार इतने पसंद किये गए हैं कि लोग उन्हें उनके किरदारों के नाम से ही जानते हैं।

ये भी पढें- नही रहे महाभारत के ‘भीम’, ऐेसे हुई Praveen Kumar सोबती की मौत

actress फ्लोरा सैनी को रोल ऑफर

मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स ‘अनीता भाभी’ के किरदार को निभाने के लिए फ्लोरा सैनी के संपर्क में हैं। सब कुछ ठीक रहा तो नेहा पेंडसे की जगह फ्लोरा यह किरदार निभा सकती हैं। बता दें कि actress सौम्या टंडन के शो को छोड़ने के बाद फ्लोरा सैनी के लिए यह रोल ऑफर किया गया था लेकिन उस वक्त उन्होंने मना कर दिया था। फिर यह रोल नेहा पेंडसे को ऑफर किया गया। अब मेकर्स ने एक बार फिर से फ्लोरा को ओर रुख किया है। फ्लोरा कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

यहां बता दें कि नेहा पेंडसे को सेट तक पहुंचने में काफी समय लगता था। और वह स्वास्थ्य खराब होने की वजह से शो छोड़ रही हैं। हालांकि अभी तक कोई भी आफिशयल काॅन्फर्मेशन इस पर अभी तक नहीं आया है। वही, फ्लोरा की बात करें तो उन्होंने 1990 में तेलगू फिल्म प्रेमा कोसम से एक्टिंग से शुरूआत की थी। और कई हिन्दी फिल्मों में भी नजर आईं।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.