HomeEntertainmentनही रहे महाभारत के 'भीम', ऐेसे हुई Praveen Kumar सोबती की मौत

नही रहे महाभारत के ‘भीम’, ऐेसे हुई Praveen Kumar सोबती की मौत

खबर संसार, नई दिल्ली : नही रहे महाभारत के ‘भीम’, ऐेसे हुई Praveen Kumar सोबती की मौत, 90 के दशक की चर्चित बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ टीवी धारावाहिक में ‘भीम’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का हृदयगति रूकने से 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताते चलें कि वह पिछले कई महीनों से बीमार चलते रहे थे। साथ ही वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। Praveen Kumar को भीम के रोल के लिए याद किया जाता है, उन्होंने बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में निभाई थी।

ये भी पढें- विर्सजन जुुलूस में युुवक की मौत के बाद, हगामा, कई ईलाकों में मोबाइल सेवा बंद

Praveen Kumar साल भर से थे बीमार

पंजाब के रहने वाले Praveen Kumar अपनी लंबी चैड़ी कदकाठी को लेकर खूब मशहूर हुए थे। उनकी लंबाई 6 फिट थी। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार खेल की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुके थे। उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर मेंएक इंटरव्यू में बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। साथ ही खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। उन्हें स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती थीं।

बीआर चोपड़ा को भीम के रोल के लिए ऐसा कलाकार चाहिए था डील-डौल से भीम के रोल के साथ न्याय कर सके। प्रवीण कुमार कुमार लंबे-तगड़े थे इसलिए उन्हें शरीर और ऊंचाई की वजह से भीम के रोल के लिए चुना गया था। प्रवीण कुमार सोबती भीम के रोल में आज भी दर्शकों को दें याद है। प्रवीण कुमार ने 1981 में ‘रक्षा’ फिल्म में अपना सफर शुरू किया था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.