HomeLocalकिच्छा की 72 वर्षीय बलवंत ने किया घर बैठे मतदान

किच्छा की 72 वर्षीय बलवंत ने किया घर बैठे मतदान

ख़बर संसार किच्छा – दिलीप अरोरा।किच्छा की 72 वर्षीय बलवंत ने किया घर बैठे मतदान । जी हा पांच राज्यों मे विधान सभा चुनाव की तैयारी हो चुकी हैं। कुछ राज्यों मे एक चरण मे तो कुछ मे एक से ज्यादा चरणों मे मतदान होना हैं। तो वही उत्तराखंड मे भी एक चरण मे 14 फ़रवरी को चुनाव हैं।

इस बार चुनाव आयोग ने पोस्टल वोट के साथ साथ जो लोग कोरोना ग्रसित हैं या जो विकलांग हैं या बहुत ज्यादा बुजुर्ग हैं या वह लोग जो मतदान करना चाहते हैं पर पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते हैं उनके लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गयी हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक क्षेत्र मे टीमों का गठन किया गया हैं। यह टीमे ऐसे पोलिंग बूथ पर जाने मे असमर्थ लोगो के घर तक स्वयं जा रहे हैं। और पूरी तरह सुरक्षित रूप से गोपनीय प्रक्रिया अपना कर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ उनको मतदान करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
इससे ऊन लोगो का उतसहा भी देखते ही बन रहा हैं जो इस प्रक्रिया के तहत अपने मत का उपयोग कर रहे हैं।इस दौरान निर्वाचन आयोग की टीम मे चुनाव परीवेक्षक शिवबालक और मतदान अधिकारी प्रथम पूनम रानी और द्वितीय भगवती और बी एल ओ रेनू,गीता दुआ, संगीता, प्रवीन और पटवारी अशोक कुमार मौजूद रहे।

*निर्वाचन आयोग की यह पहल प्रशंसनीय -मतदाता बलवंत*

आज किच्छा मे वार्ड नंबर 10 की बुजुर्ग 72 वर्षीय बलवंत कौर ने भी इसी प्रक्रिया के तहत अपने मत का उपयोग करते हुए मतदान किया।और निर्वाचन आयोग की इस पहल की तारीफ भी की और कहा की इस व्यवस्था से हर वो इंसान अपने मत का उपयोग कर सकता हैं जो लोग वोट तो डालना चाहते हैं लेकिन किसी कारण वश मतदान केन्द्रो तक जा नहीं पाते। मैंने आज घर बैठे वोट किया लाइन मे लगना नहीं पड़ा और ऐसे वोट डालकर अच्छा लगा। इसके लिए उन्होंने घर पहुंची टीम का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.