HomeUttarakhand...तो इस वजह से उत्तराखंड में 12 February से बंद हो जाएगा...

…तो इस वजह से उत्तराखंड में 12 February से बंद हो जाएगा मयखाना

खबर संसार, देहरादून : …तो इस वजह से उत्तराखंड में 12 February से बंद हो जाएगा मयखाना, शराब के शौकीनों को विस चुनाव के बीच जोर का झटका लगने जा रहा है, क्योकि 12 February से उत्तराखंड के सारे मयखानों में ताला लगने जा रहा हैं जो 14 फरवरी तक जारी रहेगा। विस चुनाव 2022 की सरगर्मियों को देखते हुए आबकारी विभाग ने ये फैसला लिया हैं।

ये भी पढें- उत्तराखंड में नकली दवाइयों की factory का भंडाभोड़, 10 हिरासत में

वोटरों को लुभाने में न हो सके शराब का इस्तेमाल

विस चुनाव 2022 में वोटरों को लुभाने के लिए शराब का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए शराब के ठेके 12 February की शाम से 14 फरवरी मतदान समाप्ति तक पूर्णतया बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि इस दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि चुनाव में शराब का इस्तेमाल न किया जा सके।

48 घंटे पहले शराब की बिक्री पर रोक

बताते चलें कि देशी-विदेशी शराब, बीयर, भांग की फुटकर दुकानें मॉडल शॉप्स बार एवं सीएल-2 एफएल 2 और एफएल-2बी बंद रहेंगे। मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले से लेकर मतदान की समाप्ति के दिन शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई है। साथ ही सभी दुकानों का बंद होने से पहले स्टाक चेक किया जाएगा। जिसका खुलने के बाद मिलान होगा। ताकि दुकान से शराब अवैध रूप से कहीं ना निकाली जा सके। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में भी लगातार चेकिंग व गश्त बढ़ाई गई है। बार्डर पर भी नजर रखी जा रही है ताकि बाहर से लाकर अवैध शराब यहां स्टोर ना की जा सके।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.