HomeUttarakhandमतदान के दिन 14 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी

मतदान के दिन 14 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी

हल्द्वानी, खबर संसार। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मतदान दिवस 14 फरवरी को जिले भर में  सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

उन्होने जनपद के  समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग लोकतन्त्र के महापर्व पर प्रतिभाग करते हुए मतदान  करें। उन्होने कहा कि 14 फरवरी (सोमवार) को मतदान के दौरान जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठान एवं कल कारखानों, शैक्षिणक संस्थानों/ अर्द्ध-निकायों, कारखाना अधिनियम के अन्तर्गत कार्यरत कारीगरों/मजदूरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एंव दुकानों में कार्यरत/मजदूरों के लिए अवकाश रहेगा। उन्होने कहा कि उक्त तिथि को निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले सभी बैंक/कोषागार/उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.